एक समर्पित जननेत्री थी मुन्नी देवी शाह : सतपाल महाराज

Spread the love

उन्होंने पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह को एक समर्पित जननेत्री बताते हुए उनके निधन को प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली मुन्नी देवी शाह सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए जानी जाती थीं। महाराज ने कहा कि स्व. मुन्नी देवी शाह ने थराली विधानसभा क्षेत्र का कई वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया और जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किए थे। स्थानीय विकास, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा है।

—-