राष्ट्रगीत के 150 वर्ष: राजस्थान पुलिस थानों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

Spread the love

महानिरीक्षक पुलिस कानून एवं व्यवस्था अनिल कुमार टांक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी पुलिस थानों में ठीक प्रातः 9:30 बजे वंदे मातरम् कार्यक्रम और स्वदेशी संकल्प समारोह का आयोजन किया जाएगा।

आईजी लॉ एन्ड ऑर्डर अनिल टांक ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल पुलिस विभाग तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसमें व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की गई है। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ स्थानीय सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, और स्कूल के विद्यार्थी भी इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण समारोह में हिस्सा लेंगे। इसका उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय को मजबूत करना और नई पीढ़ी को राष्ट्रीय भावना से जोड़ना है।

कार्यक्रम की सफलता और व्यापकता को दर्शाने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने एक विशेष पोर्टल तैयार किया है। थानाधिकारियों को अनिवार्य रूप से