निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट

Spread the love

हल्द्वानी , 11 मार्च । महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम कार्यालय में आधार केंद्र का किया उद्घाटन नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कार्यालय में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर महापौर गजराज बिष्ट ने विधिवत फीता काटकर आधार केंद्र का उद्घाटन किया।महापौर ने कहा कि नगर निगम कार्यालय में आधार सेवा उपलब्ध होने से शहर के नागरिकों को आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यहां आधार कार्ड बनवाने, आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक संशोधन की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है तथा यह केंद्र उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि आधार केंद्र के माध्यम से नागरिकों को नई आधार पंजीकरण तथा आधार अपडेट की सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। आधार संचालक में बताया कि आधारकार्ड की सभी सुविधाओं सहित UCC सर्टिफिकेट भी बनाए जा रहे है।