पताही में सीमेंट गोदाम में रखे एलपीजी गैस के 36 सिलेंडर बरामद,गोदाम को किया गया सील

Spread the love

पूर्वी चंपारण,13 मार्च । जिले के पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित एक सीमेंट गोदाम में रखे तीन दर्जन खाली एलपीजी गैस सिलेंडर को आरओ अनिल कुमार ने जब्त् कर सीमेंट गोदाम को सील कर दिया है। पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रखंड मुख्यालय स्थित अमोद साह के प्रकाश ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान के गोदाम से एलपीजी गैस का कालाबजारी होता है औऱ वहां भारी मात्रा में गैस सिलेंडर रखा है।

सूचना मिलते ही एसडीओ कुमारी ने आर ओ अनिल कुमार को उक्त हार्डवेयर दुकान में छापेमारी करने का निर्देश दिया। एसडीओ के निर्देश पर आर ओ ने दल बल एवं पुलिस बल के साथ उक्त सीमेंट गोदाम में छापेमारी कर एचपी व भारत पेट्रोलियम कम्पनी के खाली 36 गैस सिलेंडर बरामद किया औऱ गोदाम को सील कर दिया। प्रसासन के इस करवाई से गैस कालाबजारीयो में हड़कम्प मच गया है।

एसडीओ मंगला कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पताही अमोद साह के सीमेंट गोदाम से एलपीजी गैस का कालाबजारी होता है। सूचना के आधार पर आर ओ अनिल कुमार द्वारा उक्त अमन ट्रेडर्स गोदाम में छापेमारी किया गया। जहां से एलपीजी गैस के 36 खाली सिलेंडर को बरामद कर उक्त गोदाम को शील कर दिया गया है। साथ ही आर ओ को अग्रेतर करवाई करने का निर्देश दिया गया है