दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के लवकुशनगर तहसील क्षेत्र के चितहरी गांव का है। जहां जयहिंद की पत्नी सविता (25) ने पहले अपने बेटे ऋतिक (5) को जहर खिलाया और फिर खुद भी उसका सेवन कर लिया। जिसके बाद मां बेटा दोनों अचेत हो गए।
दोनों की हालत नाजुक
ससुर लक्षीराम ने बताया कि बहु और नाती को अचेत देख उनके होश उड़ गए। जिसके बाद आनन फानन में बहु सविता और नाती रितिक को उपचार के लिए महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां मां बेटे की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।