अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमनगर निवासी शेख अयाज (17) पुत्र रियाज अहमद रविवार को अपने चार दोस्तों के साथ कंधईपुर घाट के समीप गंगा नदी में स्नान करने गया था। जहां पांचाें नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चार साथी किसी तरह बच गए, लेकिन शेख अयाज पानी में डूब गया। शाेर सुनकर आस पास के नाविक पहुंचे और जानकारी पर पुलिस भी आ गई। नदी में डूबे किशाेर के शव काे नाविकाें ने खाेज निकला। पुलिस ने परिजनाें काे घटना की जानकारी देते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।