जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, के अध्यक्ष रमेश मलिक ने कहा कि मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का नाम हटाने का प्रयास केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि गांधी जी के विचारों, उनके संघर्ष और संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले का हर स्तर पर विरोध करती रहेगी और गरीबों के हक की रक्षा के लिए सडक़ से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण से पूर्व प्रत्याशी सचिन कुंडू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिंदर बुल्ले शाह, पूर्व विधायक बलबीर बाल्मीकि, शहरी जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह, कांग्रेस नेता कंवर सिंह छौक्कर, दीपक खटखड, संजय गर्ग, सविता गर्ग, सतपाल रोड, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान, कांग्रेस नेता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी जी का विचार है और इस विचार से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसी विरोध में सभी कांग्रेस जनों ने केंद्र सरकार का पुतला जलाकर अपना रोष व्यक्त किया ।