बलरामपुर : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Spread the love

बलरामपुर, 23 फ़रवरी । संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में साेमवार काे समय-सीमा की बैठक के पश्चात जनदर्शन का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं सीधे कलेक्टर राजेंद्र कटारा के समक्ष रखीं।

जनदर्शन में पहुंचे आमजनों ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और अन्य विभागीय विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच सीधा संवाद का माध्यम है, इसलिए इसमें प्राप्त शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही आवेदकों को समयबद्ध कार्रवाई की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए।