राजगढ़, 18 फरवरी । मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को प्रस्तुत राज्य के बजट 2026-27 में ब्यावरा विधानसभा को आधारभूत संरचना के क्षेत्र में बड़ी सौगातें मिली है।
प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार के सतत प्रयासों एवं सक्रीय पहल के परिणामस्वरुप क्षेत्र के बहुप्रतिक्षित कार्यों को स्वीकृत प्रदान की गई है, जिनमें नरसिंहगढ़-बैरसिया के मध्य पार्वती नदी पर नवीन पुल निर्माण हेतु 22 करोड़ रुपए, ब्यावरा नगर में सुठालिया रोड़ के उन्नयन एवं चैड़ीकरण के लिए 15 करोड़ रुपए और पीपल चैराहा से राजगढ़ बायपास तक सड़क चैड़ीकरण एवं उन्नयत के लिए 4.50 करोड़ रुपए शामिल है। पार्वती पुल निर्माण से क्षेत्र की जीवनरेखा को नई मजबूती मिलेगी।
राज्यमंत्री पंवार एवं नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा के संयुक्त प्रयासों से नरसिंहगढ़-बैरसिया मार्ग पर पार्वती नदी के उपर नए पुल निर्माण को इस बजट में स्वीकृति मिली है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र ब्यावरा, बैरसिया एवं नरसिंहगढ़ की सीमा पर स्थित मार्ग पर बना पुराना पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे आवागमन पूर्णतःबंद है। यह मार्ग न केवल ब्यावरा, बल्कि पचोर, नरसिंहगढ़, जीरापुर एवं विदिशा जैसे निकटवर्ती क्षेत्रों के किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आमजन की दैनिक जीवनचर्या तथा व्यपारिक गतिविधियों से प्रत्यक्ष रुप से जुड़ा हुआ है। ऐसे में 22 करोड़ रुपए की स्वीकृति क्षेत्र के लिए अत्यंत राहतकारी और विकासोन्मुख कदम माना जा रहा है। ब्यावरा नगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अहम निर्णय लिए गए है। जिसमें पीपल चैराहा से राजगढ़ बायपास तक सड़क का उन्नयन एवं चैड़ीकरण साथ ही सुठालिया रोड़ का उन्नयन एवं चैड़ीकरण किया जाएगा। सड़क उन्नयन कार्य से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि नगर सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित शहरी विकास को भी गति मिलेगी।
राज्यमंत्री पंवार ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी है। उन्होंने बजट को रोलिंग बजट बताते हुए कहा कि यह सतत विकास और दीर्घकालिक योजना का मजबूत आधार तैयार करता है। मंत्री पंवार ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के (गरीब,युवा,अन्नदाता,नारीशक्ति) के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने (इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंडस्ट्री) जोड़ा है। 4,38,317 करोड़ का यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्व और विकसित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्व होगा। विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरुप तैयार यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, युवाओं को नए अवसर प्रदान करने, किसानों को मजबूती देने तथा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। मंत्री श्री पंवार ने ब्यावरा विधानसभा को इन महत्वपूर्ण सौगातों के लिए मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र, संतुलित एवं तीव्र विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।