रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ की इंटरनेशनल एंट्री तय, 13 फरवरी को जापान में रिलीज होगी

Spread the love

जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘एनिमल’

रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ को अब जापान के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और जापान के बीच पहले सिनेमाई सहयोग के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्म की जापान रिलीज डेट का खुलासा भी हो चुका है। मेकर्स ने पोस्ट कर ऐलान किया, ‘एनिमल’ 13 फरवरी को जापान में रिलीज होगी।

फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय दर्शकों की तरह जापानी ऑडियंस भी ‘एनिमल’ के क्रेज में कितनी डूबती है।

————–