रणवीर सिंह ने ‘कांतारा’ विवाद पर मांगी माफी

Spread the love

रणवीर सिंह ने दिया स्पष्टीकरण

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मेरा इरादा ऋषभ शेट्टी के अद्भुत अभिनय की सराहना करने का था। मैं जानता हूं कि उन्होंने उस दृश्य को कितनी मेहनत और समर्पण से निभाया है, और मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने हमेशा देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का सम्मान किया है। यदि मेरी किसी बात से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।”

विवाद की शुरुआत

गोवा में आयोजित 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रणवीर ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ पर बात करते हुए कहा था, “मैंने कांतारा चैप्टर 1 देखी। ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस शानदार थी। खासकर जब आपके अंदर फीमेल भूत आता है, तो आपने कमाल का शॉट दिया।” उनकी इसी टिप्पणी को कई लोगों ने धार्मिक आस्था से जोड़कर आपत्तिजनक बताया। फिलहाल, रणवीर अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 5 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है।