सुपौल, 09 अप्रैल । क्षेत्र भ्रमण के दौरान वीरपुर पहुंचे नीरज सिंह बबलू ने आज स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, बिजली, पानी और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी अपनी शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी समस्याएं सामने आई हैं, उनका जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।