हत्त्या, जानलेवा हमला के आरोपित फरार छह बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Spread the love

अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बुधवार को बताया कि हलियापुर थाना क्षेत्र में अयोध्या पुलिस पर हमला करने वाले आरोपित, चांदा थाना क्षेत्र के अमन यादव हत्याकांड में फरार आरोपित और गोसाईगंज/मोतिगरपुर क्षेत्र में हुई गैंगवार में शामिल आरोपित शामिल हैं। पुलिस लम्बे समय से इनकी तलाश कर रही थी।

गुल्लू उर्फ विजय बहादुर राजभर (निवासी मरुई किशुनदासपुर, थाना अखण्डनगर), रजत सिंह उर्फ राका (निवासी जासापारा, थाना गोसाईगंज), प्रमोद सिंह उर्फ दशरथ सिंह (निवासी डोभियारा, थाना हलियापुर), आदर्श सिंह (निवासी डोभियारा, थाना हलियापुर), अजय गुप्ता उर्फ गोलू (निवासी नरैनी मजरे सफीपुर, थाना चांदा) और विजय यादव (निवासी नरैनी मजरे सफीपुर, थाना चांदा) पर इनाम घोषित किया गया है। सम्बंधित थानों को अभियुक्तों की तलाश में दबिश तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इन अभियुक्तों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।