महाकाल मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा

Spread the love

किशनगंज, 20 मार्च । रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में चैती नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई।

मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत के सानिध्य में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की जा रही है। इस दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भक्तों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। संध्या समय मंदिर परिसर में भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नवरात्र के अवसर पर मंदिर में कलश स्थापना कर नियमित पूजा-अर्चना की जा रही है।