निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने कहा कि भारत की आजादी में अनेक महान लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है, परंतु सरदार पटेल का योगदान देश की आजादी में अतुलनीय है। उनकी प्रेरणा से हम सब देश की एकता और अखंडता के लिए समरसता के साथ कार्य करें। उन्होंने दौड़ में भाग लेने आए नागरिकों को एकता दिवस की शपथ दिलाई। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि हम सब सरदार वल्लभ भाई पटेल के पदचिन्हों पर चलें।
इस अवसर पर संजय अग्रवाल, जगदीश पांचाल, प्रभुलाल जाटवा, सनवर पटेल, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा उपस्थित थे। रन फॉर यूनिटी में भाग लेने वाले युवक-युवतियों ने शहीद पार्क से दौड प्रारंभ की और विभिन्न मार्गों से होते हुए फव्वारा चौक पहुंचे। यहां श्रीमती यादव ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।