घाटशिला उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सच होती दिख रही सरयू राय की भविष्यवाणी

Spread the love

विधायक सरयू राय ने कुछ दिन पहले ही घाटशिला उपचुनाव और बिहार चुनाव को लेकर अपनी निजी राय प्रकट की थी। उन्होंने कहा था कि घाटशिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी जीत की ओर बढ़ेंगे, जबकि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्र्क गठबंधन (राजग) की सरकार बनने की पूरी संभावना है। उस समय उनकी यह भविष्यवाणी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी थी।

अब जब मतगणना के रुझान और नतीजे भी सामने आने लगे हैं, तब सरयू राय की भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है। घाटशिला में झामुमो उम्मीदवार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि बिहार में भी राजग 200 से अधिक सीटों पर आगे है।

सूत्रों के अनुसार, सरयू राय लगातार मतगणना की हर जानकारी पर नजर रखे हुए हैं और परिणामों का बारीकी से विश्लेषण कर रहे हैं। उनके समर्थक भी यह मानते हैं कि राजनीतिक अनुभव और क्षेत्रीय परिस्थितियों की गहरी समझ के कारण सरयू राय अक्सर सटीक अनुमान लगा लेते हैं।

इन सबके बीच घाटशिला उपचुनाव में भाजपा और झामुमो रे बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, वहीं बिहार के रुझान यह बता रहे हैं कि वहां एक बार फिर से राजग की सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ बनने जा रही है। फिलहाल सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, लेकिन इबतक के रुझान सरयू राय की टिप्पणी को सही दिशा में जाते हुए दिखा रहे हैं।