बिहार के आरजेडी के विधान पार्षद सुनील सिंह को विधान परिषद से निष्कासन को चुनौती वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

Spread the love

बिहार के आरजेडी के विधान पार्षद सुनील सिंह को विधान परिषद से निष्कासन को चुनौती वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली, 29 जनवरी (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के आरजेडी के विधान पार्षद सुनील सिंह को विधान परिषद से निष्कासन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

सुप्रीम कोर्ट ने 30 अगस्त 2024 को बिहार विधान परिषद कार्यालय और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया था। दरअसल विधायक सुनील सिंह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। विधान परिषद की एथिक्स कमेटी ने जुलाई 2024 में इन्हीं आरोपों पर विचार करते हुए सुनील सिंह को विधान परिषद से निष्कासित करने की सिफारिश की थी। उसके बाद सुनील सिंह की सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / संजय

—————