भाजपा कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Spread the love

जयपुर, 05 अप्रैल । प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाते हुए प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में रविवार को दो दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। सभी कार्यकर्ता खाचरियावास के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया।

कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा के “दोहरे चरित्र” से नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले ढाई वर्षों में पार्टी में कार्यकर्ताओं और आम जनता को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों के छोटे-छोटे काम भी नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उनका भाजपा से मोहभंग हो गया।

इस दौरान खाचरियावास ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो आम जनता की जेब पर सीधा बोझ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्री भी संसद में स्पष्ट कर चुके हैं कि स्मार्ट मीटर जबरन नहीं लगाए जा सकते, इसके बावजूद राजस्थान में प्रशासनिक दबाव के जरिए इन्हें लगाया जा रहा है, जो जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने जनता से अपील की कि जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करें और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि भाजपा को सत्ता से बाहर कर प्रदेश में जनहितकारी सरकार लाई जाए।

कार्यक्रम के दौरान झोटवाड़ा मंडल अध्यक्ष सतीश झिंगनिया के नेतृत्व में अमर सिंह शेखावत, राहुल सिंह शेखावत, नवीन सिंह शेखावत, महिपाल सिंह चारण, सागर राज कुमावत, दिनेश कुमावत, अशोक सिंह रावत, दीपक पांडे, अंकित जोशी, फरदीन खान, प्रताप सिंह शेखावत, विकास शर्मा, ओम प्रकाश बागड़ा, रोहित कुमावत, हर्षित शर्मा सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।