कारीगरों-शिल्पकारों के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं ऑन बोर्डिंग कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

अभिषेक कुमार राय ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्वकर्मा समुदाय के कारीगरों एवं शिल्पकारों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध लाभों एवं अवसरों से अवगत करवाना है, ताकि वे आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्रणालियों एवं आर्थिक प्रोत्साहनों का लाभ उठाकर अपने पारंपरिक व्यवसायों को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बना सकें। इस अवसर पर डिजिटल पंजीकरण एवं सेवाओं के उपयोग, मार्केट लिंकज तथा उद्यम संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा की गईं।

वक्ताओं ने कारीगरों एवं शिल्पकारों को योजना के माध्यम से उपलब्ध कौशल उन्नयन, वित्तीय सहायता एवं डिजिटल सशक्तिकरण के अवसरों के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें अपने व्यवसाय को आधुनिक तकनीकों के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन एमएसएमई-विकास कार्यालय की स्वाति ने किया जबकि समन्वयक दिग्विजय जानी रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कारीगरों एवं शिल्पकारों की शिकायतों का भी सफलतापूर्वक निवारण किया गया।