उदयपुर में लघु उद्योग भारती का उद्योग दर्शन कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

उदयपुर में लघु उद्योग भारती का उद्योग दर्शन कार्यक्रम संपन्न

उदयपुर, 6 मार्च (हि.स.)। लघु उद्योग भारती उदयपुर का उद्योग दर्शन कार्यक्रम इस बार कलड़वास इकाई सचिव अभिजीत शर्मा की इकाई डीए सॉल्यूशन एन सर्विस पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज जोशी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें वर्ष में प्रवेश को रेखांकित करते हुए पंच प्रण – सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य पर चर्चा की।

कार्यक्रम में ZED (Zero Effect Zero Defect) सर्टिफिकेशन की उपयोगिता पर विशेष चर्चा हुई। जितेश ने बताया कि यह प्रमाणपत्र उद्योगों में गुणवत्ता सुधार, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में मदद करता है। यह न केवल उत्पादकता और दक्षता को बढ़ाता है, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी आवश्यक है।

प्रदेश मीडिया संयोजक तरुण दवे ने बताया कि अभिजीत शर्मा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद TCS और IBM जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य किया। बाद में उन्होंने इज़राइली एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी का अध्ययन कर डीए सॉल्यूशन एन सर्विस की स्थापना की। उनकी कंपनी आज ग्रीनहाउस, पॉलीहाउस और एग्रो-टेक सॉल्यूशंस में नवाचार कर पूरे भारत में अपनी पहचान बना रही है।

इस कार्यक्रम में कलड़वास इकाई अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष बाबूसिंह राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष राकेश काबरा, विक्रम सिंह गुर्जर, अनिल सोनावत, कैलाश शर्मा (गुडली इकाई), हितेश शर्मा, अनिल मेहता (मादड़ी इकाई), अमरसिंह (सुखेर इकाई), दीपक चौधरी (गिरवा इकाई), दीपांक भटनागर, प्रकाश हाड़ा (उदयपुर इकाई), उद्योग दर्शन संयोजक राजेंद्र सुराणा, सह संयोजक पवन कोठारी, महेंद्र सिंह चौहान, प्रिंस चौबीसा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एमएसएमई के विकास, तकनीकी नवाचार और उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता को लेकर विचार-विमर्श किया गया।