जींद : ट्रक व कार की टक्कर में युवक की मौत

Spread the love

जींद, 07 फ़रवरी । जुलाना क्षेत्र के गतौली गांव के पास ट्रक व कार के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने शनिवार को मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान जींद जिले के झांझ खुर्द गांव निवासी 23 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार झांझ खुर्द गांव निवासी 23 वर्षीय अमन शुक्रवार रात को अपनी कार में सवार होकर जींद से रोहतक की ओर जा रहा था। जब वह गतौली गांव के पुल के पास पहुंचा तो उसकी कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक कार में ही बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में उसे जींद के नागरिक अस्पताल भिजवाया। हालांकि रास्ते में ही अमन ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को जानकारी देते हुए गतौली चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गतौली पुल के उपर एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।