पंडरा के तीन दुकानों में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दुकान संख्या एन- 24, 25 और 27 में चोरों ने एक साथ सेंधमारी की और नगद समान और लैपटॉप सहित कई अन्य कागजात लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ओपी प्रभारी ने शनिवार को बताया कि

मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दीवार तोड़कर चोरी की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।