ठगी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिहारशरीफ 26 जनवरी ।बड़े शहरों की वड़ी कंपनी में डीलरशिप देने का झांसा देकर 21 लाख की ठगी के आरोप में छत्तिसगढ़ राज्य की रायगढ़ जिला की पुलिस ने नालंदा जिले के लहेरी थाना पुलिस के सहयोग से सोमवार को छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के देवी सराय मोहल्ला निवासी रोहित कुमार और सिलाव के नानंद गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में की गई है।इस संबंध में छत्तीसगढ़ के पुलिस पदाधिकारी एनएन यादव ने बताया कि बदमाशों ने बड़ी कंपनी के डीलरशिप देने का झांसा देकर 21 लाख की ठगी की थी। जिसका केस रायगढ़ के जुट मिल थाना में दर्ज कराया गया था।

ठगी में जिस मोबाइल नम्बर का इस्तेमाल हुआ वह नालंदा जिला का था जिसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस नालंदा पहुंची और यहां आकर लहेरी थाना पुलिस के सहयोग से दोनों फ्रॉडों को पकड़ा है। दोनों अंतरराज्यीय फ्रॉड गिरोह का सक्रिय सदस्य बताये जाते है। दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया कर रही है।