जनगणना 2027 हेतु ग्रामीण चार्ज अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

मंदसौर, 24 मार्च । मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिले में ग्रामीण चार्ज स्तर पर नियुक्त अधिकारियों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जनगणना के जिला प्रभारी अभिषेक ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में भानपुरा, मल्हारगढ़, गरोठ, शामगढ़ एवं सीतामऊ तहसीलों के तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, साथ ही मुख्य नगर पालिका मंदसौर के चार्ज जनगणना अधिकारी शामिल हुए।

प्रशिक्षण सत्र में अभिषेक ठाकुर एवं सत्येन्द्र सिंह राठौर द्वारा जनगणना कार्य की प्रक्रिया, जिम्मेदारियों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को फील्ड स्तर पर कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए तैयार किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनगणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।