सूचना मिलते ही इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल पड़े लोगों को एंबुलेंस के जरिए औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में ठेली पर फल-सब्जी बेचने वाले कई लोगों का सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने बताया कि घायलों में महेंद्र राजपूत पुत्र स्व. सियाराम राजपूत निवासी भीखमपुर दयालपुर, संतोष राजपूत पुत्र रमेशचंद्र, प्रेम, जयराम (जो फल की ठेली लगाते थे), तथा वंशिका चौहान पुत्री सत्येंद्र चौहान निवासी कखावतू बंबा शामिल हैं। सभी घायल अस्पताल में इलाज पा रहे हैं और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
सीओ सिटी अशोक कुमार ने बुधवार सुबह बताया कि हादसे में शामिल कार चालक नशे में था की तलाश की जा रही है। पुलिस कार जब्त कर कार्रवाई में जुटी हुई है। घायलों की हालत समान है।