देवरिया, 11 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गौरी थाता अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास शनिवार को एक युवक का शव मिला है। शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची इलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की।
सदर कोतवाल राकेश राय ने बताया किगौरी थाता अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास आज एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारीपर थाना पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया गया। मृतक की पहचान अलीनगर मोहल्ला सदर कोतवाली निवासी दानीश (28) पुत्र कैश के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की गई।
कोतवाल ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर घटना संदिग्ध लग रही है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
————-