विकसित भारत–2047 की पटकथा पर मंथन, विधानसभा चौपाल में गूंजा बजट संवाद

Spread the love

मीरजापुर, 07 फ़रवरी । चुनार क्षेत्र के मेड़िया स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीखड़ मंडल अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने किया। चौपाल में विधायक अनुराग सिंह ने वर्ष 2026-27 के बजट पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह बजट मिशन 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

विधायक ने बताया कि वीवीजी रामजी योजना के माध्यम से गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष फोकस किया गया है। बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासोन्मुख नीतियों को मजबूती दी गई है।

चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प को साकार करने में बजट की भूमिका पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग के उत्थान में सहायक सिद्ध होगा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नारायण सिंह, जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष जमालपुर धीरज सिंह, मंडल महामंत्री चुनार अभिलाष राय, मंडल अध्यक्ष नारायणपुर चंद्रशेखर सिंह, विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।