कमरे के अंदर फंदे से लटका पाया गया युवती का शव

Spread the love

प्रयागराज, 22 मार्च । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवती का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला शहराराबाद निवासी प्रियंका गौड़ (18 ) पुत्री अजय कुमार गौड़ अपने परिवार के साथ किराए के कमरे में रहती थी। वह दो बहन थी और उसके एक भाई भी है। रविवार देर रात प्रियंका गौड़ का शव फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।