प्रयागराज, 11 फ़रवरी । बद्री प्रसाद वाल्मीकि आनंद जी ने समाज के उत्थान के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी प्रचार प्रसार अच्छे से कियाl उक्त बात ऋषिकुल विद्यालय के संस्थापक बद्री प्रसाद वाल्मीकि आनंद जी का 108वां जन्मदिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन राम सिंह कंडारे ने कही।
उन्होंने बताया कि वे गरीब एवं असहाय लोगों के घर शिक्षा का दीप जलाकर शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने का सफल प्रयास किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम वाल्मीकि यंग मैन संगठन के पदाधिकारी ने माल्यार्पण और उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को नमन किया गया। तत्पश्चात महिला एवं छात्राओं द्वारा भजन और रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे दी वाल्मीकि यंग मैन संगठन का संगठनात्मक चुनाव वाल्मीकि मंदिर में संपन्न होगाl
इस अवसर पर सुरेश राठी, किशन आनंद, प्रबंधक हरिकृष्ण वाल्मीकि, पुन्नू लाल वाल्मीकि, सतीश चंद, प्रदीप कुमार, विनोद आनंद कुमार, गुरु प्रसाद, संदीप चौहान एवं प्रदीप जबलपुर, बरखा प्रकाश, सरोज देवी आदि उपस्थित रहींl