लखनऊ, 09 फरवरी । यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने विधान भवन में स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।
इस दौरान विपक्ष मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर), कोडीन कफ सिरप की तस्करी, विदेश नीति, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, वाराणसी में अहिल्याबाई होलकर की तथाकथित मूर्ति तोड़े जाने को लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।