शिविर में विभिन्न श्रेणी और क्षेत्रफल के कुल 98 आवासीय भूखंडों का आवंटन किया गया। कार्यक्रम में बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी शिवधनी सिंह यादव, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, विशेष कार्याधिकारी नीलम श्रीवास्तव व अजीत कुमार, अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बीडीए ने नई टाउनशिप योजना पर काम शुरू कर दिया है। दिल्ली-लखनऊ बड़ा बाईपास और पीलीभीत बाईपास के समीप करीब 267 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाली इस योजना के लिए भूमि अर्जन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
नई टाउनशिप में 45 और 30 मीटर चौड़ी जोनल सड़कें, 18 मीटर तक चौड़ी आंतरिक सड़कें, भूमिगत बिजली लाइनें और 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र की व्यवस्था होगी। साथ ही मनोरंजन पार्क और कम्युनिटी सेंटर भी विकसित किए जाएंगे। योजना का डिमांड सर्वे 31 दिसंबर तक खुला है।