घनी आबादी में मोबाइल टॉवर लगाने पर हंगामा, महिलाओं ने एसएसपी ऑफिस का किया घेराव

Spread the love

मोहल्ले की शबनम, जैनब, रूशदा और उफना समेत कई महिलाओं ने बताया कि नसीम मियां के तीन मंजिला अपार्टमेंट की छत पर उनका बेटा बॉबी उर्फ नदीम एयरटेल कंपनी का टॉवर लगवा रहा है, जबकि नसीम मियां का परिवार लंबे समय से नैनीताल में रहता है। लोगों का कहना है कि लगभग 60 से 70 घर वाले इस मोहल्ले में करीब 500 लोग रहते हैं। ऐसे में यह टॉवर पूरी आबादी के लिए खतरा बन सकता है।

महिलाओं ने बताया कि जब वे 5 नवंबर को ठेकेदार से बात करने गईं, तो उसने झगड़ा करने की कोशिश की और पुलिस बुलाकर फंसाने की धमकी दी। इस घटना के बाद मोहल्ले में डर का माहौल है। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले का संज्ञान लेते हुए महिलाओं को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।