वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि भारत सहित एशिया के पहले अर्बन रोपवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बाहर से आने वाले पर्यटकों को रोपवे का निर्माण कार्य देखने में बेहद रुचि है। पर्यटक बड़ी संख्या में रोपवे निर्माण कार्य देखने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि परिवहन रोपवे अगले वर्ष के मई माह तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। रोपवे के बनने के बाद वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले पर्यटकों को काशी विश्वनाथ मंदिर तक की यात्रा करने में मात्र 20 मिनट का समय लगेगा। आसान हो जाएगा। रोपवे की कुल लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है। इसके स्टेशनों में रेलवे स्टेशन कैंट, विद्यापीठ, रथयात्रा और गोदौलिया पर यात्रियों के आवागमन के लिए स्टेशन बनाए गए हैं।