कोडिन कफ सिरप प्रकरण विरोध में सपा विधायक पोस्टर लेकर पहुंचे विधानसभा

Spread the love

प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप की तस्करी के मामले में समाजवादी पार्टी के विधायक मुकेश वर्मा के बाद विधायक बृजेश यादव भी कोडिंग तस्करी के आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टर पहन कर पहुंचे।

वाराणसी से सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा साइकिल पर कफ सिरप की शीशी के कट आउट को लेकर विधानसभा पहुंचे। आशुतोष सिंह का आरोप है कि इसमें बड़े लोग शामिल हैं। पहले कालीन भैया सुनते थे अब कोडिन भैया आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। बुलडोजर दिखाई नहीं पड़ रहा।