भारी मात्रा में शराब व बाइक जब्त, पुलिस ने नौतन में की कार्रवाई

Spread the love

बेतिया, 14 मार्च । नौतन पुलिस ने दियारा के शिवराजपुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब व वियर सहित दो बाइक को जब्त किया है। धंधेबाज पुलिस को देख बाईक व शराब छोड़ फरार हो गये।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की दो धंधेबाज बाइक पर भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर गंडक नदी पार कर दियरा शिवराजपुर होकर कहीं जाने के फिराक में है। पुलिस ने सुचना पर कार्रवाई करते हुए दियरा से धंधेबाजों का पिछा किया।जहां शिवराजपुर पुल के पास पहुंचते ही धंधेबाज पुलिस को देख शराब व बाइक छोड़ भागने में सफल रहे।

बाइक पर रखे शराब की जांच के दौरान एटपीएम स्पेशल के1005 पिस मात्रा 180.900 लीटर ऑफिसर चॉइस के 227 पिस 40.860 लीटर रॉयल स्टैग के 17 पिस मात्रा 12.750 लीटर किंगफिशर बियर के 96 पिस मात्रा 48 लीटर पाया गया।जहां कुल विदेशी शराब की मात्रा 282.51लीटर बताया गया।वहीं दो बाइक को भी जब्त किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कांड अंकित कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।