हिसार : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो बेटियां हुई अनाथ

Spread the love

खरबला गांव में 29 वर्षीय युवक कुलदीप ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे

में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप ने गुरुवार को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसे कमरे में फंदे पर लटका

देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। बास थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को

भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और जांच की। इसके

बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।

कुलदीप राज मिस्त्री का काम करता था और मेहनत-मजदूरी

कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी मोहिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी

थी। वह अपनी दो छोटी बेटियों, सात वर्षीय मानवी और तीन वर्षीय इनाया, के साथ रह रहा

था। पिता की मौत के बाद दोनों बेटियों के सामने अब देखभाल का प्रश्न खड़ा हो गया है।

गांव में इस घटना की खबर फैलते ही शोक का माहौल

बन गया है। परिजन और ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल, कुलदीप की आत्महत्या के

कारणों का पता नहीं चल पाया है। बास थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने

मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है और एफएसएल टीम से भी जांच करवाई गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता

से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता

चल पाएगा।