पिलखुवा /हापुड़ । आज दिन दहाड़े राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरस्वती मेडिकलकॉलेज के पास हापुड़ से पेमेंट लेकर बाइक पर लौट रहे मुनीम को पीछे सेआ रहे बाइक सवार ने धक्का देकर गिराने के बाद तमंचे के बल पर85लाख रूपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। हालाँकिआधिकारिक तौर पर पुलिस अधिकारी 85 लाख की लूट की पुष्टि करने सेबच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना की जांच केलिए कई थानों की पुलिस के अलावा डीआईजी कलानिधि नैथानी भीकोतवाली पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहु हुई थी। अपरपुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के भी पिलखुआ पहुंचने की सूचना है। उन्होंने लुटेरों को हर हाल में गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
दोपहर 4:00 बजे के लगभग सरस्वती मेडिकल कॉलेज के सामने हापुड़ से अमरजीत कलेक्शन करने के बाद वापस ऑफिस लौट रहे थे। घी-तेल औरचीनी के बड़े कारोबारी गोपाल के यहां अमरजीत मुनीम का काम करते हैं। सोमवार को वे बाइक से फुटकर व्यापारियों से कलेक्शन करने निकले थे।करीब 85 लाख रुपए का पेमेंट कलेक्ट किया था। बताया जा रहा है कि बाइक से पीछे से आए बदमाशों ने धक्का देकर अमरजीत को गिरा दियाऔर तमंचा दिखाकर जान से मारने को धमकी दी और रुपए से भरा बैगछीन कर ले गए। जैसे ही यह सूचना पुलिस को मिल गई तो पुलिस मेंहड़कंप पहुंच गया सारे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे एडिशनल एसपीविनीत भटनागर ने पीड़ित के बयान के आधार पर 85 लाख की लूट काजानकारी पत्रकारों को दी।
पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांचपड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहीहै।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि लूट की वारदात को गंभीरता से लियागया है। टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी और सर्विलांस के जरिएबदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करघटना का खुलासा किया जाएगा।
इस समय कोतवाली पिलखवा पर डीआईजी कलानिधि नैथानी एसपीहापुड़ एसपी बाबू बागपत सहित वरिष्ठ अधिकारियों की घटना कापर्दाफाश करने के लिए मंत्रणा चल रही है । तीन जनपदों की सर्विस नामटीम भी मौके पर घटना की सीसी फुटेज देखकर के पर्दाफाश करने केलिए जुटी हुई है. अधिकारी घटना की पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं वहींलूटी गयी रकम 85लाख रुपए पीड़ित शुरू में बता रहा था जिसे वो शामको कम बताने लगा। अधिकारी भी रकम की पुष्टि करने से बच रहे थेहालाँकि लूट हुई ही और जल्दी खुलासा कर देंगे ये दावा किया जातारहा। समाचार लिखे जाने तक सारे अधिकारी कोतवाली पर ही बैठक मेंघटना का पर्दाफाश करने के लिए मंत्रणा कर रहे हैं.