बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूटा

Spread the love

नोएडा, 07 अप्रैल । नाेएडा में थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास से साेमवार की बीती रात को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति का आईफोन छीन लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

ग्रेटर नोएडा के राधा स्काई गार्डन में मौजूदा समय मे रहने वाले अक्षत शर्मा ने मंगलवार को बताया कि वह मूल रूप से कोटा राजस्थान के रहने वाले हैं। साेमवार की बीती रात को सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पहुंचे। वह मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए वाहन पकड़ने जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार दाे बदमाशों ने उसका आईफोन छीन लिया। पीड़ित के अनुसार उनके मोबाइल फोन में उनका बैंकिंग नेटवर्क की जानकारी और अन्य कीमती डेटा था। उन्हें आशंका है कि बदमाश उनके डेटा का दुरुपयोग करके उनके खाते से रकम निकाल सकते हैं। इस बाबत थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि अक्षत शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मेट्रो स्टेशन के आसपास लगे कैमरे की सहायता से बदमाशों की तलाश की जा रही है।