महानगरी एक्सप्रेस से गिरकर अधेड़ की मौत

Spread the love

मीरजापुर, 16 अक्टूबर । चुनार रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को महानगरी एक्सप्रेस से गिरकर 58 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान कछवां थाना क्षेत्र के आहीं तिवारी कपूरा निवासी मणिशंकर त्रिपाठी के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जीआरपी चौकी प्रभारी राम सिंह यादव के अनुसार, मणिशंकर महानगरी एक्सप्रेस के एस-5 कोच में सवार हुए थे। ट्रेन चलने के दौरान वह प्लेटफार्म की दूसरी ओर स्थित दरवाजे से नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई।

मृतक के पास मिली एक पर्ची पर उनके पुत्र रीतेश का मोबाइल नंबर लिखा था। जीआरपी ने नंबर पर संपर्क कर परिजन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनाें ने उनकी पहचान की।

परिजन ने बताया कि मणिशंकर मुंबई में रहते थे और वहां उनकी खोली थी। वह घर में किसी को बताए बिना मुंबई जाने के लिए निकले थे। परिजन के मुताबिक, वह बीमार चल रहे थे और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। भतीजे सचिन ने बताया कि मणिशंकर घर से बाइक लेकर निकले थे। हादसे के बाद बाइक का पता नहीं चल सका। जीआरपी मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।