आग लगने से अधिकता का लाखों का घरेलू सामान जल कर खाक

Spread the love

उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेख इनायत खान निवासी अधिवक्ता विनोद सक्सेना आज अपने पुत्र ऋषभ को लेकर कचहरी गए हुए थे। उनकी पत्नी घर के बाहर चबूतरे पर बैठी हुई थीं। अपराह्न लगभग 1 बजे उनके घर के अंदर बंधा पालतू कुत्ता भौंकने लगा। आवाज सुनकर उनकी पत्नी किरन अंदर गईं तो देखा कि उनके घर का सामान धू धू करके चल रहा है। किरन ने अपने पड़ोसियों को सूचना दी। आनन फानन में मोहल्ले भर के लोग इकट्ठे हो गए। आग बुझाने में जुट गए। उधर दूसरी तरफ मोहल्ले के ही राजेंद्र सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम मौके तक नहीं पहुंच सकी। जिसकी खास वजह गली का सकरा होना बताया गया है। अधिवक्ता के पुत्र ऋषभ के अनुसार जब तक आग पर मोहल्ले वालों ने काबू पाया तब तक उनका लाखों का घर का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों से मोहल्ले में दहशत फैल गई। मोहल्ले वाले अपने-अपने घरों का बचाव करने लगे। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। घटना की सूचना पाकर थाना मऊ दरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।