बगहा पुलिस जिला में उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस कर रही फ्लैग मार्च

Spread the love

इसके लिए प्रशासन को आदेश दे रखा है,कि कहीं पर भी उपद्रवियों को देखते हुए तुरंत कार्रवाई ,करें । जिससे कि स्थानीय शांति भंग नहीं हो। जानकारी हो कि कल शुक्रवार को चुनाव परिणाम आने के एक दिन पहले गुरुवार को महागठबंधन के प्रमुख राजनीतिक दल के नेता एमएलसी सुनील कुमार के द्वारा यह कहा गया था की चुनाव परिणाम प्रभावित होने पर हमलोग सड़क पर उतर सकते हैं। जो हाल नेपाल का हुआ है,वही बिहार का भी होगा। हालांकि पटना प्रशासन ने उन पर कार्रवाई करत हुए प्राथमिकी दर्ज की। पर उक्त बयान आने के बाद सरकार और प्रशासन सतर्क हो गयी।

बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के आदेश पर पुलिस बगहा पुलिस जिला स्थित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के द्वारा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च कर संदिग्धों पर निगरानी रख रही है।