उन्होंने कहा कि मैं समस्त हल्द्वानी वासियों से अपील करता हूँ कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी तरह की अफ़वाहों पर ध्यान न दें। इस पूरे प्रकरण पर मेरी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से विस्तारपूर्वक फोन पर बातचीत हुई है। प्रशासन और पुलिस दोनों स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस के पास संबंधित फुटेज और आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिनकी गहन जांच जारी है।