औरैया के 56 किसानों का दल जबलपुर कृषि प्रशिक्षण के लिए रवाना

Spread the love

उन्हाेंने बताया कि किसान दल को विकास भवन औरैया से भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया एवं डीसीडीएफ अध्यक्ष अभय सेंगर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल 19 से 25 नवंबर तक पंडित जवाहरलाल नेहरू कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा भारतीय खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर (मध्य प्रदेश) में विभिन्न कृषि क्षेत्रों का प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।

प्रशिक्षण में किसानों को आधुनिक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम कीट पालन एवं सब्जी उत्पादन जैसी उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपनी कृषि उपज और आय में वृद्धि कर सकें। कृषि विभाग ने उम्मीद जताई है कि इस प्रशिक्षण से जिले के किसान नई तकनीकों को अपनाकर अपनी खेती को और अधिक लाभकारी बनाएंगे।

इस दौरान उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हिमांशु रंजन श्रीवास्तव, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकगण एवं विभागीय कर्मी भी मौजूद रहे।