उन्होंने कहा कि नहरों के संचालन में बाधा उत्पन्न करने या नहरों को क्षतिग्रस्त करने का कार्य करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिला कलक्टर काना राम, दौसा जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार, डीएसपी उदय सिंह मीणा, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन वृत जयपुर रमाशंकर शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल संसाधन खण्ड सवाई माधोपुर अरूण शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल संसाधन खण्ड दौसा मांगीलाल मीना, किसान सभा जिलाध्यक्ष कानजी मीणा, पूर्व सरपंच मुकेश मीणा, चिरंजी मीणा, शयोराम मीणा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, जल वितरण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।