एशिया प्रसिद्ध आलू मंडी सातनपुर में नए आलू का आना शुरू

Spread the love

आलू आढ़ती एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार उर्फ रिंकू वर्मा ने बताया कि हवन पूजन के साथ आज आलू मंडी में सीजन के पहली बार आये आलू की विक्री हुई व आलू लाने वाले किसानों का स्वागत किया गया।

श्री वर्मा ने बताया कि नई सीजन का आलू आज 1100 रुपये कुंतल बिका।उनका कहना है कि मंडी समिति में आज से नए आलू के आने की शुरुआत हो गई है। रिंकू वर्मा ने कहा कि अब वाहर से व्यापारियों का आना भी शुरू हो जाएगा। पहली बार तकरीबन 100 कुंतल आलू मंडी में आया है। जिसकी तत्काल बिक्री हो गई है।