मंदसाैर: छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल मामले में आरोपियों के घर ढहाए, शामगढ़ बंद रहा

Spread the love

उनका कहना था प्रशासन ने आरोपियों का पूरा मकान नहीं ढहाया। इसके बाद शनिवार शाम करीब 6 बजे फिर से प्रदर्शन शुरू हो गया। उल्लेखनीय हैं कि आरोपी रेहान पीड़िता का पुराना दोस्त था। 6 नवंबर को नाबालिग के घर पर जब कोई नहीं था, तो रेहान चाकू लेकर उसके घर में घुस गया। उसने धमकाते हुए पुराने फोटो वायरल करने की धमकी दी। चाकू दिखाकर पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग की।

आरोपियों ने नाबालिग से 2 लाख रुपए वसूल भी लिए थे। जब बचे हुए तीन लाख रुपए नहीं मिले तो उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने पर गुरुवार रात को लोग भड़क गए। शुक्रवार को लोगों ने चक्काजाम और थाने का घेराव कर दिया। देर रात सर्व हिंदू समाज, पोरवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने पोरवाल मांगलिक भवन में बैठक कर अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया था।