छत्तीसगढ़ टीम का यह महत्वपूर्ण वनडे प्रतियाेगिता हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, एनएफसी ग्राउंड और नेक्स्ट जेन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। अर्चिता मिस्त्री अपनी टीम के साथ 15 दिसंबर को कर्नाटक, 17 दिसंबर को मध्य प्रदेश, 19 दिसंबर को विदर्भ और 21 दिसंबर को पंजाब के खिलाफ मैच खेलेंगी। इस उपलब्धि पर पूरा जुगानी कैंप गांव और रामकृष्ण परमहंस एकेडमी अर्चिता के चयन पर उत्साहित हैं और उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियाेगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।