‘तू मेरी मैं तेरा…’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Spread the love

25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

ट्रेलर शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन लिखा, “किस्से, कहानियां, चर्चे, दास्तां… अधूरे इश्क के ही होते हैं।” ट्रेलर की शुरुआत कार्तिक और अनन्या की मज़ेदार नोकझोंक भरी दोस्ती से होती है, जो धीरे-धीरे गहरे जज़्बातों और इमोशंस की दुनिया में ले जाती है। कहानी आगे बढ़ते हुए रिश्तों, कमिटमेंट और कुर्बानी जैसे सवालों को सामने रखती है। ट्रेलर का एक संवाद खास तौर पर ध्यान खींचता है, “शादी के लिए सिर्फ लड़कियां ही कुर्बानी क्यों दें? लड़कों को भी देनी चाहिए…” जो फिल्म के भावनात्मक क्लाइमैक्स की ओर इशारा करता है। रोमांस, इमोशन और आधुनिक रिश्तों के ताने-बाने में बुनी यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।