चुनाव आयोग के अनुसार सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष पद की दौड़ में ओली को कुल 1,663 मत प्राप्त हुए। पार्टी के आंतरिक चुनाव के नतीजों के अनुसार शंकर पोखरेल सीपीएन-यूएमएल के महासचिव पद के लिए विजयी हुए हैं। पोखरेल को 1,228 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र पाण्डेय को 999 मत प्राप्त हुए।