दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाली 386 इकाइयों को किया गया सील: सिरसा

Spread the love

सिरसा ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 जोन में निगम द्वारा कुल 5236 फैक्ट्रियों का सर्वे किया गया, जिनमें से कुल 430 इकाइयों को जल और वायु प्रदूषण फैलाने का दोषी पाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाली 386 इकाइयों को मौके पर ही सील कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा इसीलिए लगातार सघन निगरानी की जा रही है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई फैक्ट्री नियमों के विरुद्ध जाकर प्रदूषण फैला रही है तो ग्रीन दिल्ली ऐप पर इसकी जानकारी दें।